मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में सात जोड़ों का हुआ विवाह एवं निकाह

भिण्ड, 07 फरवरी। नगर परिषद मौ द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना के तहत मंगलवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम कृषि मण्डी प्रांगण मौ में पांच विवाह, दो निकाह संपन्न कराए गए। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती नीरू पंकज कुशवाह एवं समस्त पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही गोहद एसडीएम शुभम शर्मा, तहसीलदार मौ राजेन्द्र मौर्य, मुख्य नपा अधिकारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव एवं निकाय के समस्त कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।