बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत, क्योंकि कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भाजपा : आशुतोष तिवारी

भाजपा शक्ति केन्द्र संयोजकों, प्रभारियों की बैठक आयोजित

भिण्ड, 07 फरवरी। लहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खोडऩ मे भारतीय जनता पार्टी की शक्ति केन्द्र सयोजकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मप्र गृहनिर्माण मण्डल के अध्यक्ष (दर्जा केविनेट मंत्री) एवं आकांक्षी विधानसभा लहार प्रभारी आशुतोष तिवारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रसाल सिंह, प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा व भिण्ड जिला पंचायत उपाध्यक्ष नंदराम बघेल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता असवार मण्डल अध्यक्ष अनूप त्यागी ने की। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने दी।
शक्ति केन्द्र बैठक में निगम अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने सभी शक्ति केन्द्र संयोजक एवं प्रभारियों मे ऊर्जा भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही असल भारतीय जनता पार्टी की पूंजी है, इस विधानसभा में हमें भाजपा की विचारधारा एवं शासन के कार्यों को लाना है तो पूर्ण विश्वास, आत्म सम्मान के साथ कार्य करने की आवश्यकता है, मेहनत एवं लगन से कार्य करें और लहार फतह का परचम फहराएं।
बैठक में पूर्व मण्डल अध्यक्ष नवल मिश्रा, मण्डल उपाध्यक्ष सुनील दीक्षित, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बृजेश पटेल, श्रीराम तोमर, पूर्व सरपंच रमेश यादव, कैलाश भटेले, मण्डल कोषाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, कल्लू सरपंच, रामदास बघेल, बंटी त्यागी, कार्यालय मंत्री देवेन्द्र त्यागी, किसान मोर्चा मण्डल महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र चौहान, राजीव बघेल एवं अटल त्यागी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।