अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य ने किया आधा दर्जन गांवों में भ्रमण

भिण्ड, 28 मई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र गोहद के मौ मण्डल में अल्प प्रवास पर पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने आधा दर्जन ग्रामों का भ्रमण कर पार्टी कार्यकर्ताओं से पंचायत और निकाय चुनावों की तैयारियों कोई लेकर विचार विमर्श किया और आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। इस दौरे में वे बरौली, जमदारा और मौ के उन शोकाकुल परिवारों के बीच भी गए जिनके किसी न किसी सदस्य की मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।
पूर्वमंत्री आर्य से मौ भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, रघुवीर पवैया, मुकेश भारद्वाज, मर्याद सिंह यादव, जगत सिंह कुशवाह, रामख्तयार सिंह गुर्जर, सुल्तान सिंह मौर्य, राजू मिश्रा, मेहबूब खां, डॉ. बेताल गौड, रघुराज गुर्जर जितरबई, रामू कुशवाह, गुप्ता जाटव, सतीश परिहार, संतोष यादव, रामनरेश कुशवाह, सोनू खान, पर्वत सिंह जादौन, रामकुमार जादौन, रिंकू जादौन, राम यादव, कोमल यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की।