जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने परेड चौराहा पर आतिशबाजी व मिठाई बांटकर किया हर्ष जाहिर
भिण्ड, 28 अप्रैल। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को पत्र जारी करते हुए कहा कि मप्र विधानसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री व लहार विधायक डॉ. गोविन्द सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया।
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने खुशी जाहिर करते हुए परेड चौराहा पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की खबर से जिले में ही नहीं बल्कि पूरे चंबल संभाग व प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व आमजन में खुशी की लहर है। पूरे संभाग में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जुलूस के साथ मिठाई बांट रहे हैं। कई जगह तो आलम यह है कि कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर डॉ. गोविन्द सिंह जिंदाबाद के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव 2023 में यह जिम्मेदारी नीव का पत्थर साबित होगा।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, अशोक गुप्ता, हरनारायण शर्मा, महासचिव वरिष्ठ नेता अमित दांतरे, रॉकी तोमर, समीर भदौरिया, अमर सिंह शाक्य, सेवादल जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, महिला नेत्री रेखा भदौरिया, ममता मिश्रा, रीना चौहान, जितेन्द्र वर्मा, अरविंद सोनी, राजवीर बघेल उपस्थित थे।