घर-घर जाकर कमलनाथ सरकार की योजनाओं को बताएगी कांगे्रस : शुक्ल

बालेन्दु शुक्ल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए साधा सिंधिया पर निशाना

भिण्ड, 01 फरवरी। जिला कांग्रेस के महामंत्री अमित दांतरे के मेहगांव स्थित निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भिण्ड जिले के प्रभारी कांग्रेस नेता बालेन्दु शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस घर-घर जाकर प्रदेश में रही कमलनाथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं बताने का काम करेगी। साथ ही भाजपा झूठे बादे व जुमलों को बताएगी, जनता जागरूक है।
प्रेसवार्ता के दौरान बालेन्दु शुक्ल ने पूर्व कांग्रेसी नेता एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस में रहकर अपना घर नहीं बचा पाए तो राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए भाजपा में गए। सिंधिया के साथ गए विधायकों को भी भाजपा ने पैसों में तौल कर खरीदा है। वहीं जिन विधायकों को जनता ने जवाब देकर नकार दिया तो भाजपा ने उन्हें भी मंत्री पद से नवाज दिया है। यह भाजपा की रीति नीति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी कार्यकर्ताओं की थी, आज भी है और कल भी रहेगी।
उन्होंने कहा कि ग्वालियर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बीते रोज पुतला दहन को लेकर जले दरोगा के कारण पुलिस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को घर से उठाकर मामला दर्ज कर बंद कर रही है। कांग्रेस अपने नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होकर उनकी हर संबभ मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि एक फरवरी से मप्र में घर घर चलो अभियान मे मुझे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिम्मेदारी दी गई है, उसका अक्षरश: पालन कर रहा हूं। हमारे साथ जिलेभर के कांगे्रस नेताओं ने घर-घर चलो कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।