भिण्ड, 08 जनवरी। केन्द्र सरकार के कोविड-19 के वैक्सिनेशन महाअभियान के अंतर्गत शनिवार को शा. कन्या उमावि मौ में 15 से 18 वर्ष की छात्राओं का वैक्सीनेशन टीका के लिए निर्धारित किया गया लक्ष्य 411 का लक्ष्य न केवल पूरा हुआ, वल्कि उससे भी ज्यादा छात्राओं ने वैक्सीनेशन का डोज लगवाया है। जिसमें आज दिनांक तक कुल 589 छात्राओं का वैक्सीनेशन किया गया है। इस कार्य को सफल बनाने में संस्था के प्राचार्य कमल वर्मा, बृजेन्द्र सिंह गुर्जर, ब्रजनारायण श्रीवास्तव, प्रिंयका चौहान, स्वाति यादव, भगवती राजपूत, रामवीर तोमर, शैलन्द्र कर्ण, अशोक किसन, चंद्रभान सिंह गोर, सुशील शर्मा, बृजेश चौहान, करन सिंह नेताम, योगेन्द्र सिंह आदि शिछकों ने घर घर जाकर छात्राओं को डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया।
फोटो 08 बीएचडी-06