– दिल्ली में भाजपा का नारी शक्ति वंदन, पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने दी बधाई
भिण्ड, 21 फरवरी। रेखा गुप्ता को दिल्ली में भाजपा विधायक दल की नेता, प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई। आपका नेतृत्व राजधानी के विकास को नई दिशा देगा। यह अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और सशक्त बनाता है। उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
देश की राजधानी दिल्ली में रेखा गुप्ता को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की निर्वाचित मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास को अपने सुरक्षा सुशासन जनकल्याण और समग्र विकास का नया अध्याय लिखेंगी, ऐसा मेरा पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण की मजबूती के लिए लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण नारी शक्ति बिल पास करते हुए उन्हें नेतृत्व प्रदान किया है। आज रेखा गुप्ता को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनकर नारी शक्ति को मजबूत और महिलाओं के विकास के लिए आगे बढने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली सरकार ने यह बिल लोकसभा और राज्यसभा में पेश किया था और कांग्रेस अन्य विरोधी दलों ने इसका विरोध किया प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा का विशेष सत्र बुलाकर महिलाओं के लिए बिल पास करते हुए लोकसभा और विधानसभा तथा नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत में हमारी नारी शक्ति चुनाव जीत कर विकास के नए आयाम, लिखेंगी।
जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि दिल्ली प्रदेश की मुख्यमंत्री और उनका पूरा मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र को आत्मनिर्भर और विकसित भारत और समृद्ध दिल्ली बनाने के लिए अमली जामा पहनाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास और पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की विचारधारा अंत्योदय और समाधान के लेखक महान विचारक डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को समाज के अंतिम छोर तक दिल्ली कि भाजपा सरकार केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा की महिलाओं को मजबूत और सशक्त बनाने का कार्य भाजपा की सरकार कर सकती है।