भिण्ड, 01 नवम्बर। शासकीय महाविद्यालय मौ के बीए तृतीय वर्ष के छात्र मोहन यादव विपिन ने शिवपुरी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता 70 किलोग्राम कैटेगरी में जीत का परचम लहराते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगित के लिए चयनित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह दौहरे एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. देशराज सिंह सहित महाविद्यालय के स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
कांग्रेस ने मौ में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि
मौ। भारत रत्न आयरन लेडी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस पर कांग्रेस नेता विधायक प्रतिनिधि आजादनवी कुरैशी ने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत को विश्व पटल पर मजबूत पहचान दिलाई है। उन्होंने पाकिस्तान से बंगला देश को अलग कराकर इतिहास में सबसे बड़ा सैन्य आत्म समर्पण करवाया। जिससे पूरी दुनिया ने भारत की शक्ति का लोहा माना है। उनके नेतृत्व में भारत ने आत्म निर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए।
कांग्रेस नेता तिलक सिंह राजौरिया एडवोकेट ने कहा कि इन्दिरा गांधी का शौर्य और नेतृत्व कौशल आज भी देश के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीय करण कर आमजन को आर्थिक शस्कतीकरण का अधिकार दिया और गरीबी हटाओ का नारा देकर देश के विकास का मार्ग प्रशस्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता रामेश्वर सिंह यादव, जेडनपाल यादव, मनोहर सिंह गौर, अबधेश प्रजापति, जाहिद खां, समीर खान, इरशाद पठान, इकबाल पठान, हिक्मत पठान, रट्टी पठान, धर्मेन्द्र यादव बाबा, निहाल सिंह परिहार आदि इन्दिरा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया।







