भिण्ड, 23 अक्टूबर। गृह विभाग की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के प्रभावी व समयबद्ध निराकरण में भिण्ड जिले के थाना रावतपुरा के उप निरीक्षक केके दुबे ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त सभी शिकायतों का शत्-प्रतिशत संतुष्टिपूर्वक निराकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उप निरीक्षक केके दुबे को बधाई दी है।
ट्रेड यूनियंस की बैठक 26 अक्टूबर को
भिण्ड। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू द्वारा 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे भिण्ड नगर पालिका परिसर में स्वाधीनता संग्राम सेनानी स्व. रघुवीर सिंह कुशवाह की प्रतिमा के पास बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में जनसमस्याओं सहित कर्मचारियों की मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी।