भिण्ड, 23 अक्टूबर। दीपावली की भाईदूज पर राष्ट्रीय राजमार्ग 719 स्थित गोहद चौराहे पर सुबह 11 बजे से जाम लग जाने से वाहन कछुआ की गति से निकल रहे हैं।
वैसे तो गोहद चौराहे पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, मगर आज भाईदूज पर सुबह 11 बजे से वाहनों का आवागमन ज्यादा होने के कारण जाम की स्थिति ज्यादा पैदा हो गई। शाम ढलते तक वाहन कछुआ की चाल की तरह निकल रहे हैं। ज्ञात रहे की चौराहे पर गोहद की ओर से 16 एवं 22 चक्का गिट्टी के सैकड़ों वाहन स्टेशन रोड से नेशनल हाईवे पर आवागमन करते हैं, इसी के चलते जाम की स्थिति ज्यादा पैदा होती है।