प्रतिबंधित नशीली कफ सीरप बिक्री करते महिला एवं 2 आपचारी बालक गिरफ्तार

– गोविन्दगढ़ थाना पुलिस ने की कार्रवाई

रीवा, 17 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं एएसपी आरती सिंह के निर्देशन मे उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रीवा हिमाली पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोविन्दगढ़ अरविन्द सिंह राठौर व पुलिस टीम ने प्रतिबंधित नशीली कफ सीरप बिक्री करते एक महिला एवं 2 आपचारी बालक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार गोविन्दगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कनौजा से दुर्गानगर वाली सड़क पर 2 लड़के प्रतिबंधित कंपनी की कफ सीरप बेच रहे हैं, सूचना पर बिना देरी किए रेड कार्रवाई करते हुए 2 अपचारी बालक को 48 सीसी आनरेक्स कफ सीरप कीमत 9360 रुपए के साथ एवं अपराध में शामिल मुख्य आरोपिया मायादेवी साकेत पत्नी संजय साकेत उम्र 38 वर्ष निवासी कनौजी थाना बिछिया जिला रीवा को गिरफ्तार किया गया। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविन्द सिंह राठौर, उपनिरीक्षक निशा खुता, सउनि इन्द्रभान सिंह एवं रामजियावन वर्मा, प्रधान आरक्षक शिवकुमार दुबे एवं आनंद शेखर तिवारी, आरक्षक मनोज यादव, नीरज पाण्डेय, सुंदरम मिश्रा, सैनिक प्रदीप द्विवेदी, विनीत शुक्ला, सुधाकर मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।