भिण्ड, 13 जून। नगर परिषद कार्यालय आलमपुर से मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रमोद बरुआ के स्थानांतरण के पश्चात पिछले 14 दिन से मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पद खाली पडा हुआ था। लेकिन संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास ग्वालियर चंबल संभाग सविता प्रधान गौड ने नगर परिषद सेवढा जिला दतिया में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी महिपाल सिंह यादव को नगर परिषद कार्यालय आलमपुर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सम्हालने का 12 जून को आदेश जारी कर दिया है। अब महिपाल सिंह यादव नगर परिषद सेवढा के साथ-साथ नगर परिषद आलमपुर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी का दायित्व सम्हालेगे।
विदित हो कि नगर परिषद कार्यालय आलमपुर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पद खाली होने की वजह से जहां कार्यालय में कई कामकाज प्रभावित हो रहे थे। तो वहीं नगर के लोगों को अपने निजी कार्य कराने के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगाना पड रहे थे।