आमजन के लिए सिविल हॉस्पीटल हजीरा में सीटी स्कैन की सुविधा रामनवमी के बाद से प्रारंभ हो जाएगी: तोमर

ऊर्जा मंत्री तोमर ने किया सिविल अस्पताल हजीरा का निरीक्षण

ग्वालियर, 01 अप्रैल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने उपचाररत रोगियों से स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा वृद्ध महिला रोगियों के पैर दबाकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति में सीटी स्कैन की सुविधाओं की ट्रायल पदस्थ चिकित्सकों के माध्यम से हुई और आज तीन मरीजों ने सीटी स्कैन सुविधाओं का लाभ लिया, जिनमें मस्तिष्क, कंधे और घुटने की समस्याओं के मरीज शामिल थे।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि जल्द ही आम जन के लिए सीटी स्कैन की सुविधाओं का लाभ रामनवमी के बाद से आम जन सिविल हॉस्पीटल हजीरा में ले सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सिविल हॉस्पीटल के चिकित्सकों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती मरीजों को सभी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाए और हजीरा सिविल हॉस्पीटल में किचिन व्यवस्था को लेकर जो असुविधा है उसको तत्काल दुरस्त किया जाए।