कीर्तिमानों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे डॉ. कलाम : पाठक

– भाजपा कार्यकर्ताओं ने एपीजे अब्दुल कलाम की नौवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भिण्ड, 27 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रख्यात वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि अंतरिक्ष एवं रक्षा अनुसंधान क्षेत्र में भारत द्वारा स्थापित कीर्तिमानों के लिए अब्दुल कलाम सदैव याद किए जाएंगे। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सिद्धांत, विचार और प्रेरणादायी कार्य आनी वाली युवा पीढिय़ों का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। प्रख्यात वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम ने देश के सबसे महत्वपूर्ण परमाणु परीक्षणों में से एक पोखरण-द्वितीय में मुख्य भूमिका निभाई थी। विज्ञान और राजनीति में उनके काम के लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश बाबूजी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, मण्डल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी, मण्डल मंत्री सूरज बरुआ, युवामोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव पुलक, मण्डल सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा, युवा नेता आशीष बोहरे, अमन शर्मा, अंकित कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।