जलविहार में पिंगलनाम नवसवंत्सर स्वागोत्सव में किया नूतन वर्ष का अभिनंदन

ग्वालियर, 22 मार्च। नगर निगम ग्वालियर द्वारा पिंगलनाम नवसवंत्सर के स्वागत के लिए जलविहार में नवसंवत्सर महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने नूतन वर्ष पर भगवान भुवन भास्कर की प्रथम किरण को अघ्र्यदान देकर नए वर्ष का स्वागत किया गया तथा ग्वालियर शहर के विकास, ग्वालियर शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने एवं नागरिकों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल, यशवंत इंदापुरकर, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, संगीत विश्वविद्यालय के कुलपति साहित्य कुमार नाहर, अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।