पं. सुरेश शर्मा की प्रथम स्मृति पर मरीजों को किए फल वितरित

भिण्ड, 22 दिसम्बर। गोहद क्षेत्र के ग्राम बिरखड़ी निवासी समाजसेवी पं. सुरेश शर्मा की प्रथम पुण्य स्मृति में उनके ज्येष्ठ पुत्र दीपक शर्मा द्वारा शासकीय अस्पताल गोहद में जाकर फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पं. सुरेश शर्मा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने पं. सुरेश शर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं. सुरेश शर्मा बहुत ही मिलनसार और समाजसेवी व्यक्ति थे, उनकी कमी हमेशा समाज को महसूस होती रहेगी। कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. आलोक शर्मा, डॉ. धीरज गुप्ता, डॉ. वीरेन्द्र सिंह, परशुराम सर्व ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश श्रोति, प्रदेश सचिव केशव उपाध्याय, प्रदेश सचिव वृंदावन उपाध्याय, रमाकांत चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा, पत्रकार रिंकू कटारे एवं गिर्राज पाण्डे, सुनील शर्मा, राजेन्द्र कटारे, कमलेश शर्मा, मोहन बिरथरिया, श्यामसुंदर शर्मा, कुलदीप राजौरिया, जितेन्द्र शर्मा, गिरजा शंकर भटेले, बीके भार्गव, मनोज शर्मा, मुकेश कटारे आदि लोग मौजूद रहे।