गोहद में भाजपा अजा मोर्चा की जिला बैठक आयोजित

बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया

भिण्ड, 07 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक जल संसाधन विभाग के रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया ने बाबा साहब के विचार कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किए। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, मोर्चा के जिलाध्यक्ष पिंकी सगर, मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, महामंत्री आशीष शर्मा, मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र मौर्य, शैलेन्द्र रितोरिया, लालाराम भीलबारे, मदन जाटव, धर्मवीर जाटव, सोनू करोसिया, नारायण सखबार, अरविंद निगम, रवि इंदौरिया, सुरेश छारी, संतोष कुमार के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।