किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के नवाचार से मप्र के किसानों में उत्साह : विजय दैपुरिया

किसान गौरव रथयात्रा के माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को अंतिम छोर तक के किसानों तक पहुंचाएंगे

भिण्ड, 07 दिसम्बर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चौ. दर्शन सिंह के नेतृत्व एवं नवाचार से मप्र के ग्रामीण अंचलों के किसानों में उत्साह की लहर जाग्रत हुई है, जिन्होंने हमें सत्ता और संगठन की ताकत के साथ प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कृषि नीति के तहत किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिए जागरुक बनाया है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने भिण्ड सर्किट हाउस पर पत्रकारवार्ता के दौरान कहीं।
जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कहा कि भूमि सुपोषण अभियान का नौ दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास में भव्य कार्यक्रम के बाद उद्घाटन होगा, जिसके अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में भ्रमण कराया जाएगा, जिसके अंतर्गत स्थानीय किसानों को भाजपा की सरकारों द्वारा किसान कल्याण निधि, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, खेत सड़क योजना, अनुदान योजना इत्यादि के हितग्राही तक पहुंचेंगे साथ ही साथ प्रत्येक जिले में कराए गए जिला स्तरीय ऐतिहासिक कार्यों के वर्णन के साथ-साथ, किसानों के मध्य प्रकृतिक खेती को लेकर जन जागरुकता का अभियान चलाया जाएगा, प्राकृतिक कृषि करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही प्राकृतिक कृषि करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा।
दैपुरिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मप्र मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने हाल ही में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में देश में फसल क्षति की सबसे बड़ी सहायता राशि का वितरण कर राष्ट्रीय स्तर पर एक नया रिकार्ड बनाया है। किसानों के 49 लाख फसल क्षति के दावों में 7.618 करोड़ रुपए की सहायता राशि उनके खातों में सिंगल क्लिक से जमा की गई। प्रदेश में प्राकृतिक खेती की दिशा में भी कार्य हो रहा है, भाजपा सरकार ने प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहन देने के लिए प्राकृतिक कृषि बोर्ड का गठन किया है। एफपीओ के माध्यम से किसानों ने अपनी बीज उत्पादन कंपनियां बना ली है, अब फलोद्यान और उद्यानिकी पर भी किसानों का ध्यान देखने को मिल रहा है।
जिलाध्यक्ष दैपुरिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मप्र में कृषि उत्पाद बढ़ावा, उत्पादन लागत कम करना, कृषि उपज के उचित दाम दिलवाना और प्राकृतिक आपदा या अन्य स्थिति में किसानों की उपज को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति, राज्य सरकार के प्रुमख प्रयासों में शामिल है। भिण्ड जिले से 75 कार्यकर्ता भोपाल रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि किसान गौरव रथयात्रा के शुभारंभ पर भिण्ड जिले से 75 कार्यकर्ता नौ दिसंबर को सीएम हाउस के लिए रवाना होंगे, जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।