जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है : पाठक

युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रेषित की जन्मदिन की शुभकामनाएं

भिण्ड, 02 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री जगतप्रकाश नड्डा के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
अतुल पाठक ने बताया कि जेपी नड्डा को भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता, कुशल संगठनकर्ता और देशभर में भाजपा की प्रगति के लिए कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं का प्रेरणा स्त्रोत बताया है। उन्होंने कहा कि नड्डा के नेतृत्व में इस दशक में पार्टी ने अभूतपूर्व सफलताएं अर्जित की है, फिर चाहे अलग-अलग राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में मिली कामयाबी यह सभी उनके ही नेतृत्व और मार्गदर्शन का परिणाम हैं। पाठक ने बताया कि जेपी नड्डा कार्यकर्ताओ के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, बैठकों में वे हर एक कार्यकर्ता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जानने का प्रयास करते हैं। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्य योजनाओं को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संगठन और सरकार के बीच समन्वय स्थापित करना हो या फिर चुनावी तैयारियां, उनमें पार्टी और देश के विकास के प्रति अलग दृष्टिकोण हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर भी उन्होंने देशभर में हेल्थ इंफ्रास्टक्चर तैयार किए थे।