टिपर वाहनों में मृत सुअर

भिण्ड, 02 दिसम्बर। गोहद नगर पालिका अपने कार्यों से सदैव सुर्खियों में रहती है। कभी लम्पी वायरस से पीडि़त गायों को वेसली जलाशय में फेकना, अब मृत जानवरों को टिपर वाहनों से फेका जा रहा है। जबकि इन टिपर वाहनों का उपयोग नगर में गीले-सूखे कचरे को एकत्रित कर फैंकना है, लेकिन इन वाहनों का उपयोग नगर में मृत जानवरों को उठाने के लिए किया जा रहा है।
बताया जाता है कि मृत जानवरों को उठाने के लिए नगर पालिका ने करीब पांच सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की तथा ट्रेक्टर ट्राली किराये पर लिया है, फिर उनका उपयोग म्रत जानवरों को फैंकने में क्यों किया जा रहा है।

इनका कहना है-

नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति व ट्रेक्टर ट्रॉली किराये पर ली है, आखिर वो है कहां, उनका उपयोग क्यों नहीं किया जा रहा है।
सुनील कांकर उर्फ सिक्की, उपाध्यक्ष, नगर पालिका गोहद