शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामप्रकाश दाढ़ी का निधन

भिण्ड, 09 अक्टूबर। जिला शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा (दाढ़ी) निवासी दशरथ नगर भारौली रोड का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने दी। कांग्रेस पार्टी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।