कटारे कांग्रेस धर्म एवं त्योहार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने

भिण्ड, 07 अक्टूबर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सहमति से कांग्रेस धर्म एवं त्यौहार प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राधिका मोहन स्वामी ने जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा की अनुशंसा पर गोरमी निवासी हरिओम कटारे को कांग्रेस धर्म एवं त्योहार प्रकोष्ठ का भिण्ड जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और आशा व्यक्त की है कि इससे कांग्रेस का जनाधार समाज के हर वर्ग में और बढ़ेगा।