भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष राठौर ने संगठन का जताया आभार

भिण्ड, 07 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में संजीव कुमार राठौर को जिला कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वाह पूरी निष्ठा के साथ करते हुए अंतिम छोर के पात्र व्यक्ति को सरकार की महती योजना का लाभ दिलाने सदैव समर्पित रहूंगा। संजीव कुमार राठौर के कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक राकेश शुक्ला एवं मुकेश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक भारद्वाज, मायाराम शर्मा एडवोकेट, पूर्व नप अध्यक्ष कमलेश जैन सहित पार्टी के समस्त नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।