किसान मोर्चा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े में बढ़-चढ़कर सेवा कार्य करें : दैपुरिया

भिण्ड, 19 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मण्डल गोरमी की नवनियुक्त मण्डल कार्यकारिणी की परिचय बैठक अस्पताल परिसर स्थित हनुमान मन्दिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया, विशेष अतिथि के रुप में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, जिला मंत्री राजकुमार जैन, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रज्जन सिंह भदौरिया, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, धर्मेन्द्र तिवारी, रमेश भदौरिया, केके त्यागी, बलवंत सिंह हिण्डोलिया, अवनीश त्रिपाठी मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाह ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों ने भाजपा के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इसके बाद मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाहा ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने सेवा पखवाड़े के तहत पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने नवनियुक्त मण्डल पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हम सब एक ऐसी पार्टी से जुड़े हैं जो सनातन धर्म की परंपरा को आगे लेकर जा रही है, आज हम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक मना रहे हैं। किसान मोर्चा इस दौरान पौधारोपण, फल वितरण, स्वच्छता अभियान, तालाबों की सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करेगा।
जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि किसान मोर्चा कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचाएं। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया एवं अन्य अतिथियों द्वारा मण्डल पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री मोनू शर्मा एवं आभार किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाहा ने व्यक्त किया।
बैठक में वरिष्ठ नेता अरविंद वर्मा, ओमकार यादव, शिवराज यादव, बृजकिशोर थापक, प्रेमप्रताप नरवरिया, नीरज यादव, राहुल कटारे, अरविंद जैन, राजेश मिश्रा, शिवराज परमार, सोनू भदौरिया, गुरु भदौरिया, रामप्रीत परिहार, गोपाल तोमर, विधिराम कटारे, राजेश गुर्जर, रामलखन सखवार, सोनू राजावत, मदन मोहन श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।