जिले में 609.6 मिमी औषत वर्षा

भिण्ड, 15 सितम्बर। भिण्ड जिले में गत एक जून से 15 सितंबर तक 609.6 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख भिण्ड के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 582.6 मिमी, अटेर में 452 मिमी, मेहगांव में 633.5 मिमी, गोहद में 488.2 मिमी, लहार में 554.4 मिमी, रौन में 667मिमी, मिहोना में 783.6 मिमी, मौ में 585.5 मिमी, गोरमी में 739.8 वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 609.6 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है। जिले में गुरुवार को भिण्ड में 62 मिमी, अटेर में 26 मिमी, मेहगांव में 60 मिमी, गोहद में 19 मिमी, लहार में 30 मिमी, रौन में 18 मिमी, मिहोना में 35 मिमी, मौ में 24 मिमी, गोरमी में 37 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जिसका औसत 34.6 मिमी है।