मंत्री ऊषा ठाकुर एवं आशुतोष तिवारी का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

भिण्ड, 08 सितम्बर। केवनैट मंत्री मप्र पर्यटन एवं संस्कृति विभाग सुश्री ऊषा ठाकुर, मप्र हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी की रतनगढ़ माता मन्दिर पर भूमि पूजन, धार्मिक विकास कार्य कार्यक्रम में भाग लेने जाते समय मेहगांव नगर में प्रवेश करने पर मुरैना तिराहे पर डॉ. भरत सिंह रिंकू भदौरिया, पूर्व नप अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ममता भदौरिया, सुधा राठौर, रामभुवन सिंह, मेहगांव मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया ने पुष्पहार भेंट कर स्वागत किया।


वहीं नगर के हाट बाजार मौ रोड पर ऊषा ठाकुर व आशुतोष तिवारी के स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, बंटी त्यागी, राकेश त्यागी, राजेश त्यागी, राजेश व्यास, सरद त्यागी ने पुष्पहार भेंट कर सम्मान किया। साथ ही मीसा बंदियों को सुश्री ऊषा ठाकुर ने पुष्पहार व शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

मंत्री ऊषा ठाकुर का मौ में हुआ स्वागत

मप्र सरकार की धर्मस्व और संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर का रतनगढ़ माता मन्दिर पर दर्शनार्थ जाते समय गुरुवार को मौ अल्प प्रवास पर मौ मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने अपने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उनके साथ सांसद संध्या राय, निगम अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर सहित अन्य पदधिकारी उपस्थित थे।
स्वागत करने वालों में सरनाम सिंह गुर्जर, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पर्वत जादौन, अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र परिहार, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रामनिवास यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज कुशवाह, सुल्तान सिंह मौर्य, रामू कुशवाह, सोनू खान, शतीष परिहार, सोमवीर शिवहरे, डॉ. बेताल गौड़, संतोष यादव, बलबीर गोयल, पूरन गोयल, आगम जैन, राजीब जैन, राहुल माली, सूरज खटीक, आकाश शाक्य, अरुण बाल्मीकि, अमृतलाल खटीक, दिलीप खटीक, संतोष खटीक प्रमुख हैं।