भिण्ड, 21 जुलाई। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ भाजापा की तानाशाह सरकार द्वारा ईडी का दुरुपयोग के विरोध में शहर कांग्रेस भिण्ड द्वारा शुक्रवार को धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा की तानाशाह सरकार कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी का दुरुपयोग कर उनकी जनहितैषी आवाज को दबाना चाहती है, जो सही नहीं है। ईडी के दुरुपयोग के विरोध में शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में 22 जुलाई को दोपहर एक बजे से तीन बजे तक गोल मार्केट भिण्ड पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा।