जिले में 147.8 मिमी औषत वर्षा

भिण्ड, 21 जुलाई। भिण्ड जिले में गत एक जून से 21 जुलाई तक 147.8 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख भिण्ड के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 141 मिमी, अटेर में 144 मिमी, मेहगांव में 138.5 मिमी, गोहद में 151.9 मिमी, लहार में 152.8 मिमी एवं रौन में 117 मिमी, मिहोना में 135.2 मिमी, मौ में 137.1 मिमी, गोरमी में 204.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 147.8 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है।
जिले में आज की वर्षा
भिण्ड में 22 मिमी, अटेर में 11 मिमी, मेहगांव में 30 मिमी, गोहद में 13 मिमी, लहार में 42 मिमी, रौन में 82 मिमी, मिहोना में 85 मिमी, मौ में 38 मिमी, गोरमी में 90 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जिसका औसत 45.9 मिमी है।