आगे बढऩा है तो घर से निकलना होगा : सैंथिया

भिण्ड, 21 अप्रैल। दुनिया ने उसी को याद रखा है जिसने खुद को आबाद रखा है। आगे बढऩे के लिए चलना पड़ता है, आगे बढऩे के लिए घर से निकलना पड़ता है, आगे बढऩे के लिए संघर्ष करना पड़ता है। संघर्ष ही प्रगति का एकमात्र माध्यम है, इसके शॉर्टकट नहीं होते। यह बात ब्राह्मण महासभा जिला भिण्ड के अध्यक्ष बाबा भगवानदास सैंथिया ने परशुराम जन्मोत्सव के लिए जारी सघन जनसंपर्क अभियान में बहुआ, बरहद महरौली तथा गोरमी में आयोजित कार्यक्रमों में व्यक्त किए।
ब्राह्मण महासभा भिण्ड के तत्वावधान में सात मई को भगवान परशुराम मन्दिर बायपास रोड भिण्ड पर 12 बजे से विराट महासभा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए महासभा के सदस्य घर-घर जाकर दस्तक दे रहे हैं। सघन जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में सात मई को भिण्ड पधारने का आह्वान किया जा रहा है। संपर्क दल में डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला, विजय दैपुरिया, कुलदीप शास्त्री, बरहद के सरपंच प्रेमनारायण शर्मा खच्चू महाराज, मेहगांव के रामसिया दादा, सारथी ग्रुप के अशोक भारद्वाज, महदौली के राजेश चुरारिया, केशव व्यास, गोरमी के सुभाष थापक, चटपटे मिश्रा, धर्मेन्द्र पारासर, रामनिवास शर्मा ऐंतहार इत्यादि शामिल रहे।

गोहद में सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक कल

सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक 23 अप्रैल शनिवार को सुबह 10 बजे इटायली गेट स्थित भटेले मार्किट पर आहूत की गई। जिसमें भगवान परशुराम जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में सभी बिप्र बंधुओं से उपस्थित होने की अपील की है।