मंत्री विजयवर्गीय का बयान महिलाओं का ही नहीं भाई बहन के पवित्र रिश्ते का अपमान : रेखा भदौरिया

भिण्ड, 27 सितम्बर। नवरात्रि में मां दुर्गा हमें नारी शक्ति की याद दिलती है, लेकिन प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा प्रियंका गांधी एवं राहुल गांधी पर दिया गया बयान केवल महिलाओं का अपमान ही नहीं वल्कि भाई बहन के पवित्र रिश्ते का अपमान है। यह बात महिला कांगे्रस की जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया ने शहर के व्यापार मण्डल धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
इस अवसर पर शहर जिला कांगे्रस अध्यक्ष धर्मेन्द्र भदौरिया पिंकी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह बयान मंत्री का नहीं वल्कि भाजपा का सुनियोजित बयान है। इससे पूर्व भी प्रधानमंत्री जी भी 50 करोड़ की गर्लफे्रंड जैसे बयान देकर महिलाओं का अपमान कर चुके हैं। वहीं ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है मंत्री कैलाश विजयवर्गीय लगातार ऐसे बयान देते आ रहे हैं जो महिलाओं के अधिकारों, उनकी गरिमा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अपमान करते हैं। यह मानसिकता न केवल पुरानी एवं सामंती सोच को दर्शाती है वल्कि एक मंत्री पद की गरिमा के भी विपरीत है।
इस अवसर पर प्रदेश सह मंत्री मनोज दैपुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, रामहर्ष सिंह कुशवाह, रीना चौहान, जानकी परिहार, सीमा शर्मा, सुनीता दौहरे, स्नेहलता जैन, नेहा भदौरिया, प्रवक्ता पंकज त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, विजय शर्मा, विवेक पचौरी, शिशुपाल सिंह भदौरिया, गजेन्द्र सिंह भदौरिया, वीरेंद्र यादव, राहुल सिंह कुशवाह, हलीम पठान आदि मौजूद रहे।