कुलदीप को विधिक एवं सामाजिक अध्ययन में मिली पीएचडी

– लीगल सर्विसेज अथॉरिटीज द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में किया विधिक एवं सामाजिक अध्ययन

भिण्ड, 05 मई। शहर के पुरानी गल्लामण्डी निवासी रामकुमार पुरोहित के पुत्र कुलदीप पुरोहित ने विधि विषय में लीगल सर्विसेज अथॉरिटीज द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में विधिक एवं सामाजिक अध्ययन (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) किया है।
कुलदीप पुरोहित ने बताया कि अध्ययन के दौरान उन्होंने पाया कि वर्तमान में कई ऐसे कार्यालय हैं जिनमें विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यालय नहीं है एवं सामाजिक स्तर पर भी लोगों को नि:शुल्क विधिक सेवा प्रदान किए जाने में बढोतरी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मेरे इस शोध कार्य के दौरान दादी-दादा राजाबेटी-श्रीनाथ पुरोहित, जीवन के प्रथम गुरु माता एवं पिता मीरादेवी रामकुमार पुरोहित ने तन-मन-धन से मदद की एवं दीदी वर्षा पुरोहित शासकीय प्राथमिक शिक्षक, भाई कौशल पुरोहित एडवोकेट, अनुराग पुरोहित ने भी साथ दिया। यह शोधकार्य को उन्होंने 22 वर्ष की उम्र में प्रारंभ कर 26 वर्ष की उम्र में ग्वालियर-चंबल संभाग में सबसे कम उम्र में पूर्ण किया है। इस शोधकार्य के दौरान उनके मार्गदर्शन डॉ. चंद्रकांत लवानिया प्राध्यापक विधि शासकीय एमएलबी कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस ग्वालियर रहे एवं प्रोफेसर डॉ. गणेश दुबे जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर का भी योगदान रहा। भिण्ड जिले में शायद एकमात्र कानून (लॉ) में शोध डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी किया गया है। उन्होंने सेंटर फॉर ट्राइबल स्टडीज एंड रिसर्च नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भोपाल में मप्र के जनजातीय योद्धाओं के योगदान विषय पर भी शोध कार्य किया।