बडी माता मन्दिर आलमपुर में सरोवर का कराया जा रहा निर्माण

भिण्ड, 05 मई। आलमपुर नगर में स्थित प्राचीन हरिहरेश्वर मन्दिर बडी माता मन्दिर पर गंगा दशहरा के अवसर पर जन सहयोग से एक 70*50 तथा 6 फीट गहरा सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है। सरोवर के चारों ओर 10 फीट चौडी सडक भी बनाई जाएगी। इस सरोवर का उपयोग भुजरिया विसर्जन, कार्तिक स्नान, पितृपक्ष में पितरों को जल अर्पण करने के लिए उपयोग किया जाएगा। सरोवर की खुदाई के पूर्व विधिवत रूप से वेद प्रकाश त्रिपाठी द्वारा भूमि पूजन किया गया। इसके बाद सरोवर की खुदाई का कार्य शुरू हुआ। इस अवसर पर मन्दिर के पुजारी मनोज त्रिवेदी, डॉ. संतोष गोस्वामी, मनोज दीबौलिया, शंकर सोनी, अरविन्द सिंह भदौरिया (बॉबी), राजेन्द्र उपाध्याय सहित नगर के कई लोग उपस्थित थे।