अभाविप ने गोहद में निकाली एक किमी लंबे तिरंगा यात्रा

भिण्ड, 28 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई गोहद द्वारा मंगलवार को शहर में विकसित भारत हेतु एक किमी लंबे तिरंगे के साथ यात्रा रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओपी गोहद सौरभ कुमार, विशिष्ट अतिथि में थाना प्रभारी गोहद मनीष धाकड, मुख्य वक्त जिला संयोजक सूर्या भदौरिया, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर मंत्री ललित शुक्ला उपस्थित रहे। यात्रा अटल चौक से प्रारंभ होकर नगर में फेरी लगाकर नगर पालिका प्रांगण में समाप्त हुई, जिसमें करीब ढाई हजार विद्यार्थीयों ने भाग लिया, यात्रा में छात्रों का उत्साह देखने को मिला यह तिरंगा यात्रा गोहद नगर की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा रही। हाथों में तिरंगा, देशभक्ति के गीतों की गूंज और अनुशासन का परिचय देते युवा इस कार्यक्रम में शामिल हुए, नगर में स्वागत मंच लगाकर नगरवासियों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में सूरज भारद्वाज, भव्य गुप्ता, राजेंद्र प्रजापति, अंकुर सक्सेना, गौतम भटेले, अंकुर ओझा, आनंद ओझा, अंकुश गौर, सागर शर्मा, अमित प्रजापति, गौरव राठौर, ध्रुव शर्मा, विवेक यादव, बलदाऊ भटेले, प्रवीण शर्मा, सचिन धाकड, राम गुप्ता, विवेक ओझा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।