सरस्वती शिशु मन्दिर की छात्रा ने प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

भिण्ड, 09 नवम्बर। सरस्वती शिशु मन्दिर आलमपुर की छात्रा अनुष्का राजौर ने अखिल भारतीय सैंपक टकरा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान ग्रहण कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
छात्रा अनुष्का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में खेलने के लिए नागालैंड के कोहिमा जाएंगी। इस उपलब्धि पर प्रतिभाशाली छात्रा अनुष्का को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया है। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्राचार्य सहित आचार्य बन्धुओं ने अनुष्का राजौर के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की है। प्राचार्य संजय कुमार मकडारिया ने कहा कि अनुष्का की यह सफलता विद्यालय और आलमपुर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। अन्य छात्राएं भी अनुष्का की सफलता से प्रेरणा लेकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने का प्रयास करें। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य एवं खेल शिक्षक प्रमोद सहारिया ने भी छात्रा अनुष्का राजौर के शानदार प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दी हैं। तो वही विद्यालय परिवार ने अनुष्का को भविष्य में और अधिक सफलताएं अर्जित करने की शुभकामनाएं दी है।