ब्राह्मण समाज की बैठक में सर्वसम्मति से भगवान परशुराम मन्दिर के पुजारी नियुक्त

– गजानंद महाराज होंगे मन्दिर के नए पुजारी

भिण्ड, 16 अगस्त। भगवान परशुराम मन्दिर डायवर्सन रोड भिण्ड पर शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमे मन्दिर शिखर और माता रेणुका मन्दिर निर्माण सहित पूजा पाठ हेतु स्थाई पुजारी की नियुक्ति की गई है।

मीडिया प्रभारी पं. दीपक चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. सतीष जोशी और परशुराम सेना अध्यक्ष पं. देवेश शर्मा सोनू के आह्वान पर शुक्रवार को दोपहर एक बजे भगवान परशुराम मन्दिर डायवर्सन रोड पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चल समारोह में हुए आय-व्यय का हिसाब कार्यक्रम कोषाध्यक्ष पं. राजमणी शर्मा द्वारा सार्वजनिक किया गया और मन्दिर पर नियमित पूजा पाठ के लिए श्रीश्री गजानंद महाराज सिहोनिया को स्थाई पुजारी नियुक्त किया गया। दैनिक पूजा पाठ व मन्दिर के पुजारी की राशन पानी व्यवस्था हेतु पदाधिकारियों द्वारा वार्षिक स्थाई सदस्यता के लिए एक हजार रुपए प्रतिवर्ष देने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है। उपस्थित पदाधिकारियों ने स्वत: एक हजार रुपए समिति के कोषाध्यक्ष पं. जगदम्बा प्रसाद शर्मा पर नगद जमा कर दिए हैं।
बैठक में माधौराम शर्मा, अनोखे तिवरी, जगदम्बा प्रसाद शर्मा, सतीष जोशी, देवेश शर्मा, गजानंद महाराज पुजारी, स्वामी हरिओमानंद महाराज, विजय देपुरिया, कृपाशंकर शर्मा, वीरेन्द्र जोशी, अनिल बोहरे, कमलेश सैंथिया, गुड्डू बसेडिया, अनिल शर्मा मंजू, सुनील चौधरी, मनोज सैंथिया, गिरजेश बुधौलिया, राजेश समाधिया, जितेन्द्र अवस्थी, हरेकृष्ण जोशी, सूरज शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, शिवमोहन जोशी, शशिकांत दुवे, विनोद शर्मा, राजमणी शर्मा, अतुल रमेश पाठक, आदित्य पुरोहित, दीपक जोशी, दीपक चौधरी, राहुल थापक आदि विप्र बन्धु उपस्थित रहे।