लोकसेवा केन्द्रों के चयन बावत नवीन समिति गठित

भिण्ड, 21 जून। संचालक प्रशासन राज्य लोकसेवा अभिकरण भोपाल के निर्देशानुसार वर्तमान में संचालित लोकसेवा केन्द्रों की समयावधि समाप्त हो जाने एवं अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन हो जाने के कारण लोकसेवा केन्द्रों के चयन बावत नवीन समिति का गठन किया हैं।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पूर्व में गठित समिति के आदेश में संशोधित किया है। गठित समिति में सीईओ जिला पंचायत जगदीश प्रसाद गोमे समिति के अध्यक्ष रहेंगे। कलेक्टर द्वारा नामांकित सदस्य डिप्टी कलेक्टर देवदत्त शर्मा एवं लेखा अधिकारी जिला पंचायत अमित कुमार को सदस्य बनाया गया हैै। प्रभारी जिला प्रबंधक लोकसेवा पंकज शर्मा सहायक ई-गवर्नेंस मैनेजर को सदस्य/ सचिव एवं जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक सौरभ उपाध्याय को तकनीकि सदस्य बनाया गया है।