भिण्ड, 30 दिसम्बर। कांग्रेस के 137वे स्थापना दिवस एवं कांग्रेस सेवादल के 98 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा के नेतृत्व में सेवादल कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राजा खान अपनी टीम के साथ मौ नगरीय सीमा क्षेत्र की आवासीय नाथ कॉलोनी में पहुंच कर लोगों के बीच जनसंवाद किया और वहां उपस्थित बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों को फल वितरित कर उनका सम्मान किया। साथ ही उनके सुख-दुख का हालचाल जाना और उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास भी किया गया। इस अवसर पर इकबाल खान पठान, जिला महामंत्री कांग्रेस राजीव कौशिक, राजेन्द्र सिंह, अवधेश प्रजापति, जयवीर सिंह, दिलशाद खान, अनस अली, समीर शाह, समीर मंसूरी, राहिल राईन, निजाम खान, मुशर्रफ खां, फिरोज खान, फारुख खान, अरमान रंगरेज एवं सभी गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।