स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट भवन पर किया ध्वजारोहण

भिण्ड, 15 अगस्त। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर सुबह 8 बजे संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान का गायन हुआ। कलेक्टर भिण्ड ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के अलावा जिले के अनुभाग, तहसील, जनपद, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तरों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।