– हर घर तिरंगा अभियान में सभी की सहभागिता हो इसके लिए गौरी सरोवर में नौका विहार कर लहराया तिरंगा
भिण्ड, 12 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान में सभी की सहभागिता हो इसके लिए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने गौरी सरोवर में नौका विहार कर शौर्य, शांति और समृद्धि के प्रतीक तिरंगे झण्डे को लहराकर आमजन से हर घर तिरंगा अभियान से जुडने का आह्वान किया।
किशोरी स्पोर्ट्स क्लब और किशोरी पब्लिक स्कूल, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गौरी सरोवर पर कलेक्टर श्रीवास्तव ने बच्चों के साथ नाव में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। इस दौरान अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता, रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन भिण्ड अरविंद सिकरवार, आदित्य मिश्रा, प्रभारी खेल और युवा कल्याण विभाग रामबाबू कुशवाहा, संचालक किशोरी स्पोर्ट्स क्लब एवं वोट क्लब भिण्ड राधेगोपाल यादव, खेल और युवा कल्याण विभाग से बृजबाला यादव, बलराम सोनी, नीतू सोनी, साधना तोमर, नीरज सिंह बघेल, अनिल श्रीवास, प्रमोद गुप्ता, स्कूल के बच्चों सहित एक सैकडा से अधिक लोग उपस्थित रहे।