डॉ. गुर्जर को भोपाल में मिलेगा राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार

भिण्ड, 10 अगस्त। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्र.एक भिण्ड में अंग्रेजी के व्याख्याता पद पर पदस्थ शिक्षक डॉ. धीरज सिंह गुर्जर को मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षक गुर्जर को यह सम्मान एनएसएस के माध्यम से सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में दिया जा रहा है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा युवाओं को सेवा, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जोडने की दिशा में की गई महत्वपूर्ण पहल के लिए दिया जाता है। गुर्जर की इस विशेष उपलब्धि पर प्राचार्य पीएस चौहान, एनएसएस यूनिवर्सिटी कॉर्डिनेटर प्रो. हरिशंकर कंसाना, जिला संगठक डॉ. आरए शर्मा डॉ. अनीता बंसल, डॉ. शिव प्रताप भदौरिया, आरएन तिवारी, डॉ. शैलेन्द्र परिहार, शशिकांत शर्मा, राधेगोपाल यादव, श्रवण पाठक, प्रो. इकबाल अली, प्रो. रामानंद शर्मा, डॉ. परमाल सिंह कुशवाह, धर्मेन्द्र तोमर, पूर्व डीएसपी राजेन्द्र सिंह घुरैया, विशाल सिंह कामर, राजवीर सिंह कमाण्डेंट, नीतेश जैन, मोहन कुशवाह, रोमा शर्मा, रणजीत सिंह पटेल, अजमेर सिंह, एडवोकेट, महेश सिंह वकील, सत्यभान सिंह गुर्जर, ब्रजेन्द्र सिंह पटेल, रामबरण सिंह बजरिया, राजाभैया सरपंच सहित विद्यालय परिवार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है।