भिण्ड, 04 फरवरी। मप्र शासन के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजेन्द्र प्रकाश सिंह की पांचवी पुण्यतिथि बुधवार पांच फरवरी को मौ नगर में शांति निकेतन-निर्वाण मार्केट में सुबह 10 बजे मनाई जाएगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअख्तियार गुर्जर, मंडल महामंत्री राजू मिश्रा ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और वृद्धाश्रम में फल वितरण किए जाएंगे।
आर्य आज मौ पहुंचेंगे
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य बुधवार 5 फरवरी को दोपहर 2 बजे भाजपा मंडल मौ में शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचेंगे। यह जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष राम अख्तियार सिंह गुर्जर ने दी।
आज से प्रारंभ होगा निशुल्क ईडीपी प्रशिक्षण
भिण्ड। पीएमईजीपी के हितग्राहियों हेतु ऑफलाइन ईडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 5 फरवरी से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र लहार रोड भिण्ड में सुबह 11 बजे से प्रारंभ किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्यमिता विकास, विपणन कला कौशल, डिजीटल मार्केटिंग, डिजीटल लेटरेसी, लेखा संधारण, परियोजना प्रपत्र एवं सफल उद्यमी कैसे बने आदि विषयों पर नि:शुल्क 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनांतर्गत स्वीकृत ऋण प्रकरणों के हितग्राहियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा।