भिण्ड, 20 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता महाअभियान पूरे प्रदेश में जोरशोर से चलाया जा रहा है। जिसके चलते लहार विधायक अम्बरीश शर्मा के नेतृत्व में दबोह मण्डल की टीम ने घर घर जाकर सदस्यता अभियान चला कर लोगों को भाजपा की योजनाओं से अवगत कराया और भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसी क्रम में दबोह नगर के वार्ड क्र.11 से लेकर वार्ड क्र.15 तक भाजपा नेता परमाल गुर्जर ने सदस्यता अभियान के तहत सैंकडों सदस्य बनाए। तो वहीं देवरी में शिवराज यादव, भगवती दुबे, परैछा में अंजनी कुरचानियां, शिवकुमार गोस्वामी, पवन मुदगिल, मुरावली में रावसाहब गुर्जर, केशव विजपुरिया ने नए सदस्य जोडे।