भिण्ड, 22 अगस्त। सकराया युवा मण्डल अटेर द्वारा रक्षाबंधन पर वृक्ष संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मण्डल अध्यक्ष पुनीत उपाध्याय, सचिव आशीष कुमार जैन एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन भिण्ड के जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू ने मार्गदर्शन किया।
मण्डल अध्यक्ष पुनीत उपाध्याय ने रक्षा सूत्र बांधने के दौरान कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए हरियाली का होना बहुत जरूरी है। इसके लिए हमें न केवल अधिक संख्या में पौधों को लगाना होगा बल्कि उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण भी आवश्यक है।
मंत्री शुक्ला की पहल : मेहगांव में जनसमस्या निवारण शिविर शनिवार को
भिण्ड। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला की उपस्थिति में विधानसभा मेहगांव क्षेत्र क्र.12 की केवल तहसील मेहगांव के अंतर्गत आने वाले समस्त वार्ड/ ग्राम/ मजरे व टोलों में व्याप्त समस्याओं के निवारण हेतु 24 अगस्त शनिवार को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक, स्थान कार्यालय मंत्री जनपद पंचायत के पीछे मेहगांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। जनसमस्या निवारण शिविर में संबंधित विभाग प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।