श्रीमती भागवंती बाई शिक्षा प्रसार समिति भिण्ड का रहा खास सहयोग
भिण्ड 23 जून। पल्स पोलियो अभियान दिवस पर संस्था श्रीमती भागवंती बाई शिक्षा प्रसार समिति भिण्ड द्वारा भिण्ड शहरी आंगनवाड़ी केन्द्र 22/1 ब्रह्मपुरी भिण्ड, ग्राम बिरधनपुरा एवं बिजपुरी में पोलियो टीम का सहयोग किया जाकर अधिक से अधिक बच्चों को दो बूंद पोलियो की पिलाने में सहयोग प्रदान किया।
ब्रह्मपुरी में वार्ड क्र.22 भिण्ड के पार्षद आदेश अरेले ने बूथ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे आज ही के दिन दो बूंद पोलियो की दवा पी लें। एक भी बच्चा छूटा तो पोलियो का सुरक्षा चक्र टूटा। बिजपुरी में सरपंच आशादेवी ने पोलियो बूथ का शुभारंभ किया। उप सरपंच जितेन्द्र सिंह, रिटार्यड शिक्षक रामाधार सिंह भदौरिया, एमपीडब्ल्यू अश्वनी शर्मा का विशेष सहयोग रहा। आशा कार्यकर्ता कुसुम भदौरिया, प्रतिमा देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ऊषा भदौरिया, सहायिका सीता देवी टीम के सदस्य रहे। ग्राम बिरधन पुरा में आशा कार्यकर्ता अनीता देवी एवं एएनएम संजू रानी का सराहनीय सहयोग रहा। संस्था सचिव शशिकांत शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक सरिता चौहान, कार्यकर्ता अजय कुशवाह सभी जगह उपस्थित रहे एवं बच्चों को टॉफी बांटकर प्रोत्साहित किया। पोलियो अभियान में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीणजनों का सहराहनीय सहयोग रहा।