कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व का गोरमी में जगह-जगह हुआ स्वागत

भिण्ड, 10 जनवरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह तथा पूर्वमंत्री जयवर्धन सिंह का जगह-जगह स्वागत किया। यह स्वागत कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी राहुल सिंह भदौरिया के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रमोद चौधरी भी अपने समर्थकों के साथ उक्त वरिष्ठ नेतृत्व के स्वागत के लिए उतरे। ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में वरिष्ठ नेतृत्व को एक साथ देखा और उनमें नई ऊर्जा नजर आई।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पटवारी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आप लोग मजबूती के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्य करें। कांग्रेस मजबूत स्थिति में है कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता ईमानदारी से कार्य में जुटे रहें। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कराया, जण्डेल सिंह भदौरिया, जगत सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह नरवरिया, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा माहेश्वरी, अस्सू खान, नरेन्द्र भदौरिया, कृष्णकांत यादव, सुभाष यादव, मोहन सिंह, श्याम थोकदार, रहीस खान, सुलेमान खान, विनोद समाधिया, लालसिंह, कल्लू यादव, राजेश कटारे आदि मौजूद रहे।