भाजपा पार्षद के घर पहुंचे मंत्री शुक्ला, विकास को लेकर की चर्चा

सुबह 4.30 बजे इटावा रोड पेट्रोल पंप के पास किया स्वागत

भिण्ड, 06 जनवरी। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग मंत्री राकेश शुक्ला का शनिवार की अल सुबह 4.30 बजे वार्ड क्र.28 से भाजपा पार्षद शीला-गिरजेश दुबे ने अभूतपूर्व स्वागत किया है। इस दौरान सैकडों की संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं सुबह कैबिनेट मंत्री घर भी पहुंचे। यहां जिले में विकास के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग मंत्री राकेश शुक्ला का भिण्ड नगर पालिका के वार्ड क्र.28 से पार्षद शीला-गिरजेश दुबे ने अपने समर्थकों के साथ रातभर कडाके की ठण्ड में इंतजार करने के बाद शनिवार सुबह 4.30 बजे कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला का स्वागत किया। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री सुबह अपने समर्थकों के साथ पार्षद शीला गिरजेश दुबे के घर पहुंचे। यहां उन्होंने जिले में विकास के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान प्रिंस दुबे, संदीप पाराशर, बृजेश दुबे, सतीश दुबे, गिरबर दुबे के अलावा अन्यद मौजूद रहे।