भिण्ड, 17 दिसम्बर। जनहित पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 24 और 25 दिसंबर को सागर जिले के शाहगंज कस्बे में आयोजित किया जाएगा।
पार्टी के कार्यकर्ता अभय जैन एवं मनीष काले ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के उपरांत आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के कार्यों को विस्तार देने की रूपरेखा बनेगी। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनाव के परिणामों की समीक्षा और लोकसभा चुनाव की तैयारी पर रहेगा। सम्मेलन में प्रदेश वर्ग की कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा में जुडे नए लोग और अन्य राज्यों जैसे झारखण्ड, उत्तर प्रदेश और बिहार के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मप्र विधानसभा चुनाव 2023 में जनहित पार्टी के 16 प्रत्याशियों ने चुनाव लडा था। पार्टी की स्थापना 200 कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल में 10 सितंबर को हुई थी।