संभागीय प्रवक्ता ने कांग्रेस प्रत्याशी देसाई के समर्थन में किया जनसंपर्क

भिण्ड, 10 नवम्बर। गोहद विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्रामों में संभागीय प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी एवं गोहद विधानसभा मीडिया प्रभारी सौरभ सिंह तोमर ने कांग्रेस प्रत्याशी केशव देसाई के समर्थन में विधानसभा क्षेत्र के हरगोविन्द पुरा, मोतीसिंह का पुरा, श्याम सिंह का पुरा, बूटी कुइया, धमसा आदि ग्रामों में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील ग्रामीणों से की है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी उनके साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान करने की अपील अपने समर्थन में कर रहे थे।
सौरभ सिंह तोमर ने ग्रामीण मतदाताओं से कहा कि मप्र में जनता की चुनी सरकार को धन बल के दम पर गिरकर मप्र में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा दिया। आज किसान परेशान है, प्रदेश में परिवर्तन की लहर है, जनता का जनादेश सबके सामने है, कांग्रेस सरकार आने वाली है, अधूरे किसानों के काम पुन: चालू कराए जाएंगे। इस अवसर पर बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जनसंपर्क अभियान में साथ दिखे।
कांग्रेस प्रत्याशी केशव देसाई आज विधानसभा क्षेत्र में करेंगे जनसंपर्क
गोहद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी केशव देसाई 11 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मदान करने की अपील करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी केशव देसाई सुबह आठ बजे ग्राम छैंकुरी, नौ बजे देवीपुरा, 10 बजे निवारीपुरा, 10.30 बजे सिनौर, 11 बजे भंवरपुरा, 11.30 बजे डांग छैकुरी, दोपहर 12.30 बजे केरोली, 1.30 बजे भडेरा, 2.30 बजे घमूरी, शाम चार बजे झल्लपुरा, पांच बजे इटायली, छह बजे महुअरी में जनसंपर्क करेंगे।