भाजपा का प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित
भिण्ड, 04 अक्टूबर। कांग्रेस ने हमेशा जनता को झूठ बोलकर सरकार बनाई उसके पास कोई विकास की नीति नहीं है, मात्र जनता को झूठ बोलकर भ्रमित करने का मंत्र है। यह बात बद्रीप्रसाद की बगिया में आयोजित भाजपा प्रबुद्धजन संगोष्ठी सम्मेलन को मुख्य अतिथि को रूप में संबोधित करते हुए केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कही। सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. सुरेश बंसल ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद संध्या राय, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, स्थानीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह, भाजपा चंबल संभाग के संभागीय प्रभारी विजय दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया प्रमुख रूप से मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि लेखी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीब कल्याण के लिए योजनाएं चलाकर आत्मनिर्भर विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है। अब तक के लिए सबसे खराब सरकार का जो रवैया रहा था वह कांग्रेस का कार्यकाल था, लेकिन जब से भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आई है तब से अब तक भारत के अंदर आर्थिक स्थिति में दिन प्रतिदिन बदलाव आया है।
विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रबुद्धजनों की राय कार्यक्रम के माध्यम से लिखकर मांगी और हमें क्या देश हित मे कार्य करना चाहिए यह सुझाव भी मांगे, जिसके लिए कार्यक्रम में रखे एक बॉक्स में सभी प्रबुद्धजनों ने अपनी सुझाब प्रतियां भी उस पेटी में डाली साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा सभी को शपथ दिलाई गई कि आने वाले समय मे सभी को एक साथ एकजुट होकर फिर से भाजपा की सरकार बनानी है
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संध्या राय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विचारधारा की नीतियों ने लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को बिल पास करते हुए देश और प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को मजबूती के साथ उनके अधिकारों को आगे बढऩे का कार्य किया है। हमारी सरकार जनहित में अनेकों कार्य कर रही है, जो कि आज नीचे स्तर तक पहुंच कर जनता इसका लाभ लेकर आत्मनिर्भर विकास की दिशा से आगे बढ़ रही है। केन्द्र राज्य सरकार की विकास कल्याणी योजनाओं के माध्यम से युवा महिलाओं गरीब मजदूर और किसानों को आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोडऩे का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजन सम्मेलन में आए सभी हमारे सम्मानित नागरिकगण देश और प्रदेश में विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करते हुए फिर केन्द्र व प्रदेश में हमारे कमल के फूल के प्रत्याशी को आशीर्वाद दें।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने स्वागत भाषण में कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार जनहित के लिए सभी वर्ग समाज को विकास की दिशा से जोडऩे का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व कर्तव्यों ने समाज और गरीब को मुख्य धारा से जोडऩे का काम किया है।
प्रबुद्धजन सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे शहर के वरिष्ठ चिकित्सा डॉ. सुरेश बंसल ने अपने अध्यक्षी उदबोधन में कहा कि हम सब सरकार की लोक कल्याणकारी योजना और आप उनका जो मार्गदर्शन हमें मिला है, हम निश्चित रूप से हम सब नीचे स्तर तक पहुंचकर फिर आप का सहयोग करेंगे और यह समर्थन के साथ प्रदेश में फिर विकास के लिए वर्तमान सरकार को चुनकर फिर अपने राष्ट्र को विकास के लिए आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी शैलेश नारायण सिंह कुशवाह शालू ने किया।