फूफ थाना प्रभारी, नप अध्यक्ष और सीएमओ को किया सम्मानित
भिण्ड, 30 अगस्त। स्वतंत्रता संग्राम उत्तराधिकारी संगठन जिला भिण्ड इकाई ने फूफ थाना प्रभारी रामनारायण सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक बीएस परमार, फूफ नगर परिषद अध्यक्ष नफीसा मुस्तकीम चौधरी एवं सीएमओ अवधेश सिंह सेंगर को उनके कर्तव्य निष्ठा और कार्य कुशलता के लिए संगठन की तरफ से सम्मान पत्र दिए।
इस सम्मान समारोह में स्वतंत्रता संग्राम उत्तराधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाह, कार्यवाहक अध्यक्ष मदनमोहन पालीवाल, संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा प्रदेश सचिव अशोक सोनी निडर, सचिव सुनील शर्मा, प्रमुख सलाहकार उमा शर्मा, मीडिया प्रभारी आशुतोष शर्मा, संगठन सचिव धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया तथा संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।